Swiggy क्या है? Swiggy Delivery Boy बनने की सम्पूर्ण जानकारी

Swiggy kya hai? Swiggy से डिलीवरी की पार्ट टाइम जॉब करके पैसा कैसे कमा सकते हैं

0 517
5/5 - (1 vote)

पिछले कुछ वर्षों में भारत ने बहुत विकास कर लिया गया है और नित नए होने वाले experiment  के माध्यम से आज हम आगे बढ़ पाने में सक्षम हो चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको फूड इंडस्ट्री के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जो कहीं ना कहीं आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग हो रहा है। जैसा कि हम सभी को पता है फूड इंडस्ट्री में लोगों में खाने का चलन और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है जहां पर अब इंटरनेट भी उनका साथ देता है। ऐसे में आप अपने पसंद और जगह के हिसाब से खाना मंगा सकते हैं जो कि इस फूड कंपनी swiggy के जरिए आसान हो जाता है। आज हम आपको swiggy से संबंधित सारी जानकारी देंगे।

Table of Contents

Swiggy क्या है? What is Swiggy in Hindi

Swiggy क्या है? What is Swiggy in Hindi

आज के समय में swiggy का नाम किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है, जहां अब भारत में भी इस की बेहतरीन शुरुआत देखी जा सकती है। यह एक ऐसी ऑनलाइन फूड कंपनी है जिसके माध्यम से आप कई बेहतरीन सुविधाओं को लेकर अपना समय बचा सकते हैं जिसके अंतर्गत आप अपनी पसंद का खाना ऑर्डर करके अपनी जगह पर मंगा सकते हैं, वह भी घर बैठे ही। अगर आप इसके माध्यम से खाना ऑर्डर करते हैं तो आपको कभी भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप इसके माध्यम से अपने फेवरेट रेस्टोरेंट से भी खाना मंगवा सकते हैं।

Swiggy की शुरुआत

मुख्य रूप से swiggy की शुरुआत सबसे पहले 2014 में नंदन रेड्डी के माध्यम से किया गया था। शुरू में इसमें ज्यादा विस्तार नहीं देखा गया लेकिन धीरे-धीरे भारत के कई शहरों में यह बहुत प्रसिद्ध हो चुका है।

Swiggy Delivery Boy कैसे बने?

आज के समय में किसी भी काम को छोटा नहीं माना जाता है और इसीलिए अगर चाहे तो खाली समय में आप भी  डिलीवरी ब्वॉय बन कर भी अच्छी खासी earning हासिल कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको अपने ही शहर के swiggy ऑफिस में जाकर जरूरी जानकारी देना होगा जिसके तहत आपसे एक फॉर्म भरवाया जाता है जिसमें संपूर्ण जानकारी दी होती है। जैसे ही  आप इस फॉर्म को भर कर जमा करते हैं उसके कुछ दिन बाद ही आपके पास इंटरव्यू के लिए कॉल आ जाता है। अगर आपका इंटरव्यू अच्छा होता है, तो बहुत जल्द ही आपको joining मिल जाती है। ऐसे में आपको swiggy की तरफ से टी-शर्ट और बैग दिया जाता है और आपकी नौकरी पक्की हो जाती है।

Swiggy Delivery Boy बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट ride.swiggy.com  पर जाना होगा। जैसे आप जिसके अंदर जाते हैं, तो आपको एक form दिखाई देता है।
  2. आपको form दी गई सभी जानकारियों को भरकर( Name, phone number,city,type of vehicle) सही तरीके से जांच कर लेना होगा और उसके बाद “रजिस्टर” के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  3. आपके register करने के कुछ ही घंटों बाद कंपनी की टीम आपसे कांटेक्ट करती है और अगर आप इस योग्य हैं, तो आपको जल्द ही swiggy delivery boy  बनने का मौका मिलता है।

Swiggy Delivery Boy बनने के लिए जरूरी Document

अगर आप निश्चित रूप से ही swiggy delivery boy बनना चाहे,  तो  इसके लिए आपके पास कुछ मुख्य डॉक्यूमेंट होना जरूरी है

  1. आधार कार्ड
  2. ड्राइविंग लाइसेंस
  3.  Android phone
  4. बैंक अकाउंट नंबर
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

Swiggy Delivery Boy के काम का तरीका

आज के समय में युवा वर्ग इस कंपनी में काम करना पसंद करते हैं, जहां उन्हें तीन प्रकार की शिफ्ट में काम करना होता है

  1. Morning 
  2. Evening
  3. Night 

आप अपने समय के हिसाब से ही अपने लिए टाइमिंग ले सकते है ताकि आप सही तरीके से काम करते हुए आगे बढ़ सके| जिसमें कंपनी की तरफ से कुछ सुविधाएं दी जाती हैं और आप निश्चित रूप से ही उसका लाभ ले सकते हैं जिसमें पेट्रोल और मोबाइल का खर्चा दिया जाता है, जो आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है।

Swiggy Delivery Boy बनने के कुछ फायदे

  1. इसके माध्यम से आप खुद की फाइनेंशियल कंडीशन को सही कर सकते हैं।
  2. अगर आप स्विगी जैसी  कंपनी में काम करना चाहते हैं, तो आपको मोबाइल  और पेट्रोल का खर्चा कंपनी की ओर से प्राप्त होता है।
  3. इस कंपनी में काम करने के लिए आपके पास जितना भी समय हो आप उसके अनुसार पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।
  4. इस कंपनी के द्वारा आप का इंश्योरेंस कराया जाता है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर आपके परिवार को सहायता दी जा सके।
  5. Swiggy में काम करने से आत्मविश्वास लाया जा सकता है, जो कहीं ना कहीं आपको आगे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है।
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments